फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कोहरे में तापमान में दो डिग्री की गिरावट, सर्दी बढ़ी

Fri, 17 Jan 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर कोहरे में आती ट्रेन
विज्ञापन
सहारनपुर। सुबह के समय घने कोहरे के कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट रही। इसकी वजह से सर्दी का असर बढ़ गया। मौसम विभाग ने शनिवार के बाद से जनपद में तीन से चार दिन बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह घना कोहरा रहा, जिसमें दृश्यता 50 मीटर तक थी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे कोहरा छंटना शुरू हुआ, लेकिन उसके बाद आसमान में हल्के बादल निकल आए। दिन भर धुंधली धूप रही, लेकिन उसने सर्दी से परेशान लोगों को कुछ हद तक राहत दिलाने का काम किया, लेकिन सूरज छिपते ही फिर से सर्दी ने अपना असर दिखाया। सर्दी के कारण बाजारों में शाम के समय कम ग्राहक पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार के समान नौ डिग्री सेल्सियस ही रहा, लेकिन अधिकतम तापमान में बृहस्पतिवार की तुलना में दो डिग्री की गिरावट रही और वह 19 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में गिरवट का अनुमान जताया है। शनिवार के बाद तीन से चार दिन तक बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें