फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बच्ची को उठाकर जंगल ले गया किशोर, दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम, भीड़ ने आरोपी को दबोचा

Tue, 30 Aug 2022 05:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

एक किशोर ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं बच्ची की आपबीती सुनकर परिजन दंग रह गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में सो रही छह वर्षीय बच्ची को 14 वर्षीय किशोर उठाकर जंगल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को तलाश करते हुए मौके पर पहुंची भीड़ ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मोहल्लेवासियों ने बताया कि रविवार रात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में किसी व्यक्ति के यहां जन्मदिन की पार्टी थी। वहीं से कुछ दूरी पर रहने वाली एक महिला ने अपनी पुत्री को कमरे में सुलाया और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चली गई। महिला का पति घर के पास में ही अपने पशुओं की देखभाल कर रहा था। कुछ देर बाद आई महिला ने घर का दरवाजा खुला देखा तो उसने अपने पति को आवाज लगाई। घर के अंदर देखा कि कमरे का कुछ सामान उथल-पुथल था। उन्होंने बच्ची के कमरे में जाकर देखा तो वह वहां पर नहीं मिली।

उन्होंने शोर मचाया तो पास ही चल रही जन्मदिन की पार्टी में शामिल लोग भी बच्ची की तलाश में जुट गए। मकान से आधा किलोमीटर की दूरी पर जंगल में उन्हें बच्ची की चीख सुनाई दी तो सभी लोग उसी दिशा में दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी किशोर ने भागने का प्रयास किया। लोगों ने उसे दबोच लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वारदात से कांप उठा कलेजा: बेड में मिली मां-बेटे की लाश, देखते ही बेहोश हुए बैंक मैनेजर पति,खौफनाक हैं तस्वीरें

इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला किशोर लगभग 14 वर्ष का है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बैंक मैनेजर की पत्नी-बेटे की हत्या से उजड़ गया परिवार, छह साल पहले हुई थी शादी, हर तरफ पसरा मातम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें