फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श बाल गृह से भागा नाबालिग बच्चा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर की आदर्श कालोनी स्थित आदर्श बाल गृह से चार दिन पहले एक किशोर फरार हो गया। मामले को दबाया गया। अब उसके मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मामले को मंडी पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

खतौली क्षेत्र से एक किशोर संदिग्ध हालत में पकड़ा गया था। उसे बाल कल्याण समिति को सौंपा था। बाद में उसे नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के आदर्श कालोनी स्थित आदर्श बाल गृह में सौंप दिया गया था। वहां से दस मई को वह फरार हो गया था। बाल गृह कर्मचारी मामले को दबाए बैठे थे। यह जानकारी मिलने पर बाल कल्याण समिति ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को बाल कल्याण समिति के सदस्य अमन कुमार ने फरार बागपत निवासी किशोर के मामले में नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी दी । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, चाइल्ड लाइन की डायरेक्टर पूनम शर्मा का कहना है कि किशोर बाल गृह से गेट के कुंडा के पेंच खोलकर भाग गया था। सभी उसे तलाशते रहे, लेकिन वह मिल नही पाया। पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें