फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहेड़ा गांव में किशोरी की हत्या, ऑनर किलिंग की आशंका

विज्ञापन
भोपा के करहेडा गांव में पुलिस ने चिता से किशोरी के शव को कब्जे में लिया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
करहेड़ा गांव में किशोरी की हत्या, ऑनर किलिंग की आशंका
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पिता पर ही लगा है। परिजनों ने आनन-फानन में मंगलवार को अलसुबह किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हत्या की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शव निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में ऐसी चर्चा है कि युवती की प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है। सीओ ने कहा कि हत्या का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी की सोमवार देर रात मौत हो गई। मंगलवार को अलसुबह परिजनों ने आनन-फानन में गांव के श्मशान घाट में किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को कॉल कर किशोरी की हत्या किए जाने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जलती चिता से शव निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को देख मृत किशोरी के पिता और परिवार के अन्य लोग वहां से फरार हो गए। चर्चा है कि किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी सोमवार देर रात परिजनों को लग गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी प्रकरण को लेकर किशोरी के परिजनों ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि मामले में गांव के चौकीदार की तहरीर पर फिलहाल पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी परिजन घर से फरार हैं। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें