फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे बाद भी नही मिल सका गंगनहर में डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे बाद भी नहीं मिल सका गंगनहर में डूबा किशोर
विज्ञापन

खतौली। गंगनहर में शनिवार शाम नहाते समय डूबे किशोर का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। गोताखोरों की टीमें लगातार किशोर की तलाश में सर्च अभियान चलाए हुए हैं। वहीं, पीड़ित परिजन भी गंगनहर किनारे डेरा डाले हुए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर पीपलहेड़ा निवासी रूपक (17) शनिवार शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ गंगनहर पर नहाने आया था। घाट पर नहाते समय ही अचानक रूपक पानी के तेज बहाव में फंस गया था। उसे डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर भी मचाया, जिस पर कुछ लोग उसे बचाने के लिए गंगनहर में कूदे भी, लेकिन तब तक किशोर गहरे पानी में समा चुका था। सूचना पर पुलिस व गोताखोर तभी से किशोर की तलाश में गंगनहर में सर्च अभियान चला रहे हैं, लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का भी नहीं लग पाया सुराग
खतौली। करीब एक पखवाड़े गंगनहर में ही बाइक गिरने से डूबी गाजियाबाद के सिंहानीगेट थाना क्षेत्र के गांव मोरटी निवासी महिला शालू त्यागी गहरे पानी में समा गई थी। बाइक पर मौजूद उसके पति गौरव त्यागी ने किसी तरह तैरकर गंगनहर से बाहर आकर जान बचाई थी। इसके बाद गोताखोरों ने कई दिन तक महिला की तलाश में गंगनहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन एक पखवाड़े बाद भी अब तक इस महिला का सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें