फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकतीर्थ गंगा घाट पर करंट से किशोर की मौत

विज्ञापन
भोपा क्षेत्र में विद्युत करंट से मरे युवक के परिजन विलाप करते। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ गंगाघाट पर जल लेने गए कस्बा निवासी किशोर की गंगाघाट पर स्थित विद्युत पोल में आए करंट से मौत हो गई। पुलिस द्वारा जल्दबाजी में शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजने से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा कर दिया। छह घंटे बाद विद्युत विभाग द्वारा पांच लाख सहायता राशि का चेक दिए जाने पर ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

भोपा कस्बा निवासी मनोज प्रजापति का इकलौता बेटा हर्ष कुमार (17) बृहस्पतिवार रात शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए साथियों के साथ शुकतीर्थ गंगाघाट पर जल लेने गया था। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे गंगाघाट पर स्नान करने के बाद हर्ष जैसे ही गंगाघाट पर लगी एमडीए की हाईमास्ट लाइट के पोल के पास से गुजरा, वह पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसे बचाने का प्रयास करने वाले साथी भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में शव मोर्चरी भेज दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भोपा थाने जा पहुंचे। वहां शव न मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। विद्युत विभाग की लापरवाही से किशोर की मौत का आरोप लगाने के साथ ही बिना परिजनों की अनुमति के शव मोर्चरी भेजने पर भी नाराजगी जर्ताई। सूचना मिलते ही रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, सपा नेता लियाकत कुरैशी, हरीश राठी आदि भी थाने पहुंच गए। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल भी मौके पर पहुंचे और विद्युत अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये राहत राशि का चेक दिलवाया। इसके बाद ही करीब छह घंटे के बाद धरना खत्म किया गया। पीड़ित परिवार ने इसके बाद शुकतीर्थ श्मशान घाट पर शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार, सीओ भोपा गिरिजाशंकर त्रिपाठी, तहसीलदार जानसठ अभयराज पांडे, नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह और विद्युत विभाग के एसडीओ जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, ग्रामीणों में अमित राठी, सतवीर सिंह, कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह, प्रधान तरुण धीमान, सतनाम बंजारा, कुणाल वालिया, ओमप्रकाश प्रजापति, इंद्रकुमार फौजी, अमरपाल सैनी, कपिल प्रजापति और महकार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें