मुजफ्फरनगर, खतौली। साइबर ठगों ने एक किशोरी को अपने जाल में उलझा कर उससे 18 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। इस संबंध में किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला गणेशपुरी निवासी फल सब्जी आढ़ती सोराज पुरी की पुत्री काजल को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया। ठग ने उसे फोन कर कहा कि उनके पिता के बैंक खाते में हमसे गलती से हिसाब से अधिक पैसा चला गया। बीस हजार रुपये वापस कर दो।
पीड़िता ने अपने पिता को भी फोन किया। लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। इसके बाद ठगों ने किशोरी को अपने जाल में उलझा लिया। वह कुछ समझ नहीं पाई और उसने अपने बैंक खाते से 18 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। पिता के घर पर पहुंचने के बाद पीड़िता को ठगी का पता चला। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गढीपुख्ता में घटना की जानकारी लेते एएसपी । संवाद