फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किनौनी में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
किनौनी में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव किनौनी के जंगल में चलाई जा रही तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से बने-अधबने तमंचे-कारतूस व उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि शाहपुर थाना पुलिस ने रविवार सुबह सूचना के आधार पर गांव किनौनी के जंगल मेें बिजेंद्र की ट्यूबवेल पर छापा मारा। छापे के दौरान ट्यूबवेल के कमरे में तमंचा फैक्टरी चलती मिली, जहां से मौके पर तमंचे बना रहे मनव्वर पुत्र शाकिर निवासी गांव पीनना और अनवर पुत्र शाकिर निवासी गांव निरधना को गिरफ़्तार किया गया। कमरे से आठ बने तमंचे, दस अधबने तमंचे, चार कारतूस, चार नाल, ड्रिल मशीन व तमंचा बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए गए। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। तमंचा फैक्टरी का खुलासा करने वालों में एसओ धर्मेंद्र सिंह, एसआई अजयपाल सिंह, एसआई प्रदीप कुमार व हेडकांस्टेबल संजीव, राजीव व संदीप आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें