पुरकाजी नगर पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी। कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय सभागार में शुक्रवार को सफाई कर्मचारी संघ द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया और पद की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हमारा समाज हमेशा से सफाई का कार्य कर गंदगी दूर करता आ रहा है। हम लोग गंदगी साफ करते समय कूड़े करकट से तरह तरह की बीमारियां लेकर घर जाते हैं। हमारे समाज के लोग देश की सेवा करने वाले सपूत हैं। मगर हमारे समाज के लिए सरकार कभी नहीं सोचती है। संगठन ने हमेशा कर्मचारियों के हित की लड़ाई लड़कर समस्या का समाधान कराया है। कार्यक्रम में पप्पन कांगड़ा को संघ का नगर अध्यक्ष व राजेंद्र कुमार को नगर महामंत्री मनोनीत किया।
अध्यक्षता राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना और संचालन सागर वाल्मीकि ने किया। मौके पर सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिगान, महामंत्री अरविंद कुमार, मनु प्रिय मजदूर, राजू कुमार, रविंद्र बैनीवाल, विशाल बिरला, समर काजमी, मुकेश त्यागी, आकाश गोयल, अमित गुप्ता मौजूद रहे।