फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को सिखाया सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
पीआर पब्लिक स्कूल में योग करती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को योग कराया गया। योगाचार्य ने योग का महत्व बताया और रोजाना व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया। पतंजलि की ओर से आए योगा शिक्षक मुकुल ने छात्र-छात्राओं को आसन, प्राणायाम और ध्यान कराया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या मानसी सिंघल, प्रबंधक अनघ सिंघल, खेल अध्यापक प्रवीण जायसवाल और योगा अध्यापक मुकुल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। योग शिक्षक ने प्रारंभ में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र और कल्याण मंत्र के साथ बच्चों का ध्यान केंद्रित कराया। साथ ही ध्यान केंद्रित होने वाले लाभ से बच्चों को अवगत कराया। बच्चों को आसन करने की सही मुद्रा सिखाई। छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार के बारे में बताया। सूर्य नमस्कार के 12 आसन बच्चों को सिखाए। आखिर में बच्चों को सुर संगीत के साथ शांति पाठ कराया। प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने अतिथियों का आभार जताया। संयोजन शिक्षक लव कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें