फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे वाले आते हैं...मकान की सूची में नाम नहीं आता

विज्ञापन
इमरान, खतौली - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सर्वे वाले आते हैं, मकान की सूची में नाम नहीं आता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो पात्रता की शर्तें पूरी करते हैं। लोग कहते हैं कि मकानों का सर्वे भी हुआ, लेकिन सूची में नाम नहीं आता। ऐसा एक या दो बार नहीं, बल्कि कई बार हो चुका है।
सिसौली की नई आबादी निवासी सचिन कुमार कहते हैं कि बार-बार आवास के फार्म भरवाया, लेकिन सूची में उनका नाम नहीं आया। सर्वे भी कराया, लेकिन उन्हें पात्र नहीं माना गया। मीरापुर के सौरभ का कहना है कि सूची का आधार ही उन्हें नहीं पता। पात्रता की सारी शर्तें पूरी कर रहे हैं, लेकिन मकान नहीं निकला। बार-बार आश्वासन देकर कर्मचारी लौट जाते हैं।
विज्ञापन

केस-एक
पुरकाजी के राशिद का कहना है कि बांस पर कपड़े का पर्दा डालकर झोपड़ी बना रखी है। सर्वे वालों को अपना ठिकाना दिखाकर प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान मांगा था, लेकिन मकान नहीं मिला। बार-बार आश्वासन देकर कर्मचारी लौट जाते हैं।
केस-दो
शहर के लद्दावाला की अंजुम कहती हैं कि कई बार फार्म भर चुकी हूं, लेकिन अब तक मकान नहीं मिला है। बेहद परेशान हूं। नगरपालिका और विकास भवन के चक्कर काटकर थक गई हूं, कोई भी मेरी समस्या को सुनने के लिए तैयार नहीं है।
इनसेट
- खतौली के मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी नसरीन का कहना है कि अब तक सिर्फ दो किस्त मिली है। तीसरी किस्त का इंतजार है। मकान अधूरा होने की वजह से मुश्किलें झेल रहे हैं।
- इस्लामन का कहना है कि पहली किस्त मिलते ही उन्होंने मकान तोड़ दिया था। नींव भर दी गई, लेकिन इसके बाद कोई किस्त नहीं मिली।
- इमरान का कहना है कि कई माह बाद भी दूसरी किस्त नहीं मिली है। परिवार बेहद परेशान है। सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि लाभार्थियों को लगातार किस्त मिले।
वर्जन :
जो पात्र हैं, उन्हें समय पर मिले भुगतान
सद्दीकनगर की सभासद के पति इकरामुद्दीन सैफी का कहना है कि पात्रों की सूची में शामिल लोगों को समय पर भुगतान मिलना चाहिए। भुगतान नहीं होने की वजह से लोग परेशान होकर चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

हमसे साझा करें अपना दर्द
प्रधानमंत्री आवास योजना के दौरान लोगों के सामने आ रही समस्याओं को हम प्रकाशित कर रहे हैं। पात्रता के बावजूद आवास नहीं मिलने, किस्तों से लटके आवास निर्माण और बार-बार आवेदन को निरस्त किए जाने की समस्या हमें व्हाट्सएप नंबर 8954893110 पर कॉल कर बताएं। हम आपकी समस्या को अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे।

नसरीन, खतौली- फोटो : MUZAFFARNAGAR

इस्लामन, खतौली- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर के लद्दावाला में अंजुम का मकान- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पुरकाजी में राशिद का मकान- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें