ग्राम पंचायत अटाली में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत अभियान चलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। ग्राम पंचायत अटाली में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत अभियान चलाया गया। जल गुणवत्ता, जल जनित रोगों और स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में बताया गया। साथ ही संक्रमक रोग डायरिया से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।
गांव आयोजित कार्यक्रम में नल वाला जल पिलाओ और डायरिया को दूर भगाओ..., साफ पानी पियो जरूर, डायरिया को रखो बच्चों से दूर आदि नारों से ग्रामीणों को जागरूक किया। टीम विशेषज्ञों ने ग्रामवासियों को डायरिया से बचने के उपाय बताए। बताया कि डायरिया पाचन संबंधित एक बीमारी है। यह एक साधारण बीमारी है, जो हर व्यक्ति को साल में एक या दो बार जरूर होती है। इससे व्यक्ति के अंदर बहुत कमजोरी पैदा हो जाती है। अगर यह लगातार कई दिनों तक हो जाए तो इससे मौत भी हो सकती है।
यह रोग अचानक से शुरू होता है और लंबे समय तक रहता है। बार-बार दस्त आने के कारण शरीर में पानी और नमक की बहुत कमी हो जाती है, जो मृत्यु का कारण भी बन सकती है। विल्सन ग्रीन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारी चन्दन और अरविंद कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा बघरा, चरथावल समेत अन्य ब्लॉक में भी कार्यक्रम हुए।