फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छपार - सौ रुपये क्विंटल बढ़ाया जाएं गन्ने का भाव

Sun, 05 Nov 2023 11:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एलेंसी
छपार। किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पंवार ने कहा कि सरकार को गन्ने का भाव सौ रुपए बढ़ाना चाहिए। बकाया भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
रामपुर तिराहा स्थित किसान सेना के संगठन कार्यालय पर रविवार को मासिक बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अवनीत पंवार ने कहा कि प्रदेश में पुलिस बेलगाम हो गई है। कोई पीड़ित थाने में प्रार्थना पत्र लेकर जाता है, तो उसकी फरियाद नहीं सुनी जाती। विद्युत विभाग सभी हदें पार कर रहा है। कई-कई दिनों तक समस्या का समाधान नहीं किया जाता। ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने का सीजन शुरू हो गया मिल चालू हो गई है, लेकिन सरकार ने गन्ने का भाव तय नहीं किया। एमएसपी लागू हो। उन्होंने आह्वान किया कि त्योहारों के बाद बड़े आंदोलन के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता कमर कस लें। इस दौरान अफसर चौधरी, मूसा ठेकेदार, रिजवान चौधरी, अवनीश कुमार, मतलूब प्रधान, संजय पाल, शमीम खान, सुनील त्यागी, मोहित ठाकुर, खलील राणा, गय्यूर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें