फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराई सत्र के अंतिम दौर में सक्रिय हुए गन्ना माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पेराई सत्र के अंतिम दौर में सक्रिय हुए गन्ना माफिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रोहाना। पेराई स्तर के अंतिम दौर में भी गन्ना माफिया सक्रिय हो गए हैं। शिकायत के बाद विभाग ने कई किसानों के फर्जी बांड बंद कराकर जांच बैठा दी है। उधर, लॉकडाउन में चरथावल में गन्ना समिति का बीज गोदाम नहीं खुलने से किसानों में आक्रोश है।
रोहाना गन्ना समिति के गांव दीदाहेड़ी के किसान वकील ने जुगाड़बाजी से 20 बीघा जमीन पर 34 ट्रॉली निर्धारित करा ली थी। एक पूर्व प्रधान ने ढाई बीघा जमीन को 25 बीघा दिखाकर बांड चलवा लिया था। रोहाना के एक किसान की कलेंडर के 12 वे हफ्ते तक की जारी पर्चियों पर तौल हो चुका, जबकि सामान्य किसानों की अभी 11 वे हफ्ते के पहले पक्ष की पर्चियां निर्गत की गई है। कई मामलों में मृतक आश्रितों के नाम डबल सट्टा चढ़वाकर अतिरिक्त फायदा करवाया जा रहा है। रोहाना के एक किसान का जितना सट्टा नियत था। पूरी आपूर्ति के बाद 100 क्विंटल अतिरिक्त बढ़ाया गया है। सूत्र बताते हैं यह खेल मिल और समिति कर्मचारियों की साठगांठ से चल रहा है। शिकायतकर्ता विदुर आदि की शिकायत पर एससीडीआई विनोद कुमार ने सभी किसानों के फर्जी बांड बंद कराकर जांच बैठा दी है। गड़बडी पर उन्होंने बताया कि शिकायत सामने आ रही है, हर मामले की जांच कराई जा रही है। इसी तरह चरथावल और लुहारी खुर्द में किसानों के फर्जी चल रहे सटटे को बंद कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीज गोदाम बंद रहने से किसान परेशान
रोहाना। लॉकडाउन के दौरान चरथावल में गन्ना समिति का बीज और खाद गोदाम बंद होने से किसानों में गुस्सा है। किसान दिनेश, असलम, विजेंद्र, बारू सिंह, अमित आदि का कहना कि गन्ना समिति का बीज गोदाम नहीं खुलने से किसानों को ईख बुवाई में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें