फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारी खुर्द में गन्ना विभाग ने की टीम ने की खेतों की पैमाइश

विज्ञापन
लुहारी खुर्द में जांच करने पहुंची गन्ना विभाग और चीनी मिल की टीम - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लुहारी खुर्द में गन्ना विभाग की टीम ने खेतों की पैमाइश की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी के निर्देश पर गठित गन्ना विभाग और मिल कर्मचारियों की टीम ने लुहारी खुर्द में गन्ना किसानों के खेत की जांच पड़ताल की। खेत की पैमाइश की गई। इस संबंध में गांव के युवक ने प्रमुख सचिव को लखनऊ जांच को भेजा था।
विज्ञापन

लुहारी खुर्द में गन्ना विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने खसरा नंबर में दर्शाई गई जमीन में फीता डलवाकर पैमाइश की गई। दर्शाई गई जमीन में बाग और अन्य फसल के चक का अलग अलग नपाई कराई गई। गांव निवासी शाहिद हुसैन द्वारा शासन में की गई शिकायत पर गन्ना विभाग बुधवार को हरकत में आया। डीसीओ द्वारा रोहाना गन्ना समिति के एससीडीआई विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई, जिसमें करीब 12 कर्मचारियों को शामिल किया गया था। तितावी, देवबंद और खाईखेड़ी मिल के कर्मचारी मौजूद रहे। शाहिद ने शिकायत के बिंदुओं में गांव में जिन खेतों में भट्ठा, बाग और आबादी में आई भूमि पर गन्ना बुवाई कर सट्टा आवंटन करा लिया था। मौके पर जांच पड़ताल के बाद टीम ने मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर भी कराए। करीब छह घंटे तक चली जांच की कार्रवाई शाम को खत्म हुई। इस संबंध में एससीडीआई विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के बिंदुओं की पैमाइश करा ली गई है। पूरा आकलन करने के बाद रिपोर्ट डीसीओ को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें