फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मान रहे लोग, खूब जुट रही भीड़

विज्ञापन
शिव चौक पर लॉकडाउन के उल्लंघन में दुपहिया वाहन की चेकिंग करते पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नहीं मान रहे लोग, खूब जुट रही भीड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं हैं। सवेरे छह से नौ बजे तक मिलने वाली छूट में सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ती है। नगर की मंडी, राशन एवं दूध की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा।
बुधवार को सवेरे शहर के हालात देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि जिले में लॉकडाउन चल रहा है। सवेरे आठ बजे नगर की सब्जी मंडी में भारी भीड़ उमड़ी। साथ में लगी हुई दाल मंडी में काफी भीड़ थी। खरीदारी करते हुए लोगों ने एक दूसरे से दूरी रखने का जरा भी प्रयास नहीं किया। मंडी के बाहर चौराहे पर भी इसी तरह भीड़ रही। शिव चौक पर बीते दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ नजर आई। पैदल तो लोग आए ही थे साथ ही वाहनों से आने वालों की संख्या भी काफी थी। मीनाक्षी चौक, गांधी कॉलोनी, नावल्टी चौक, अहिल्याबाई चौक पर खुली दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन पर भरवाए शपथपत्र
पुलिस ने बुधवार सुबह नगर के विभिन्न चौराहों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की। उनसे शपथपत्र भरवाए गए कि यदि वे दोबारा लॉकडाउन तोड़ेंगे तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। नगर के शिव चौक, मीनाक्षी चौक, महावीर चौक पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहनों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें