फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: समझदारी, ईमानदारी, जिम्मेदारी और बहादुरी से मिलती है सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना। शुकतीर्थ स्थित गायत्री शक्तिपीठ का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया। नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति दी। मुख्य ट्रस्टी अशोक वर्मा ने कहा कि जीवन में अपने लिए कठोर और दूसरों के लिए उदार रहें। सफलता के लिए समझदारी, ईमानदारी, जिम्मेदारी और बहादुरी चार सूत्र जरूरी हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रसन्न रहने के लिए आवश्यकताएं कम करें और परिस्थितियों से तालमेल बैठाएं। आयोजित यज्ञ में पवित्र अग्नि के समक्ष श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना की। यज्ञ के दौरान गायक डॉ. ओमपाल सिंह चौहान ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए। ट्रस्टी पुष्पेंद्र मलिक, सोमपाल सिंह, देवशरण त्यागी, राजेश्वरी देवी, एनएस त्यागी, विजेन्द्र शर्मा, उदयवीर सिंह राठी, नेहा पाल उपस्थित रहे। संचालन मनोज भारद्वाज ने किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य गंगा घाट पहुंचकर निर्मल गंगा कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें