फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ ब्राह्मण आश्रम में मनाया भगवान परशुराम प्रकट दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना। शुकतीर्थ स्थित ब्राह्मण आश्रम में भगवान परशुराम का प्रकट दिवस मनाया गया। सुंदरकांड व भजन कीर्तन कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
समारोह में दंडी आश्रम के प्रबंधक मनोहरलाल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम महान ओजस्वी, तपस्वी थे। युवा एकता सेवा संगठन के संस्थापक आचार्य वागीश कौशिक ने भगवान परशुराम को सर्वसमाज का गौरव और शौर्य का प्रतीक बताया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अमित राठी ने कहा कि भगवान परशुराम हमारी संस्कृति के आधार हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गोसेवा संघ के राष्ट्रीय सचिव पंडित शुभम कौशिक, विनोद शर्मा, प्रमोद सारस्वत, डॉ. संजू शर्मा, महक सिंह, अनिल शर्मा, रोहिल, अमित शर्मा, रोहित शर्मा, मोनू चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें