संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। तहसील बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद सुभाषचंद्र और महासचिव पद पर सत्य प्रकाश को निर्वाचित घोषित किया गया है। कनिष्ठ सदस्य पद पर दो प्रत्याशियों को वोट बराबर-बराबर मिलने पर दोनों को छह-छह महीने पद पर रहने की घोषणा की गई। इससे पहले मतदान के दौरान अधिवक्ताओं ने उत्साह दिखाया।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद एडवोकेट ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद सुभाषचंद्र को 54 और जितेंद्र सिंह को 46 मत मिले। सुभाषचंद्र को आठ मत से विजयी घोषित किया गया।
महासचिव पद पर सत्यप्रकाश को 44 मत, महेश कुमार को 39 मत, अनुज कुमार को 16 मत मिले। सत्यप्रकाश को विजयी घोषित किया गया। महिला के लिए आरक्षित कोषाध्यक्ष पद पर अनामिका ने 56 मत लेकर अपनी प्रतिद्वंदी शकुंतला देवी 43 मत को 12 वोटों से हराया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नवाब सिंह को 54 मत, वेदप्रकाश को 44 मिले। जिस पर नवाब सिंह को 10 मत से विजयी घोषित किया गया। उपाध्यक्ष 10 वर्ष पद पर गंगाशरण 54, मुकेश शर्मा 52 मत लेकर विजयी घोषित किए गए।
राजग्रीही यादव को 42 मत, नारायण खारी को 21 मत मिले। कनिष्ठ सदस्य पद अभिषेक सिंह भड़ाना 62 मत, अमन कुमार 48 मत, तरुण मोघा 58 मत, पंकज कुमार 48 मत, रविकुमार 64 मत लेकर विजयी रहे। अजय राठी को 44, अंकुश कुमार को 44 मत मिले।
जिनको छह छह माह के लिए पद पर बने रहने की घोषणा की गई। जावेद 33 मत लेकर चुनाव हार गए। सहसचिव पद पर युगांक मित्तल 50 मत, रेखा देवी 67 मत, विनित गौतम 44 मत लेकर विजयी रहे। जबकि ब्रजपाल सिंह 41 मत, सुंदरपाल 42 मत लेकर चुनाव हार गए। उपाध्यक्ष आठ वर्ष पद पर अशोक सैनी ने 51 मत, हरिनिवास ने 58 मत हासिल कर जीत दर्ज की। जबकि कृष्ण कुमार 42 मत लेकर चुनाव हार गए।
वरिष्ठ सदस्य पद अमित त्यागी 61 मत, विकास पंवार, कृष्ण कन्हैया 37 मत, विपिन कुमार 41 मत, विकास कुमार 38 मत, राजवीर सिंह 67 मत, शाकिर अहमद 46 मत, सचिन कुमार आर्य को 65 मत मिले। अमित त्यागी, विपिन कुमार, विकास कुमार, राजवीर सिंह, शाकिर अहमद, सचिन आर्य को विजयी घोषित किया गया।