फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सफाई कर्मियों के साथ विवाद में दरोगा का हो गया तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। कांग्रेस नेता जमील अंसारी के मकान के सामने कूड़ा डालने के मामले में विवाद में घिरे दरोगा सूर्य प्रताप सिंह का तबादला हो गया है। दरोगा का तबादला नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता जमील अंसारी पर ईओ व कर्मचारियोंं के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मियों ने मंगलवार सुबह मोहल्ला मिटठूलाल में कांग्रेस कार्यकर्ता के मकान के सामने कूड़ा डाल दिया था। इसको लेकर दरोगा सूर्य प्रताप सिंह और सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर धामा वाल्मीकि में विवाद हो गया था। जिलाध्यक्ष व एक अन्य को पुलिस थाने ले गई थी।
नगर पालिका चेयरमैन हाजी शाहनवाज अली के हस्तक्षेप के बाद दरोगा को दो दिन में थाने से हटाने पर सहमति बनी थी। कर्मचारियों ने दो दिन में दरोगा को न हटाए जाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। सीओ रुपाली रॉय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर दरोगा सूर्य प्रताप सिंह का थाने से तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें