छात्रों को चाय की खेती की जानकारी दी
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटू राम पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन इकाई की ओर से विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका विषय भारतीय कृषि का विकास एवं चुनौतियां रहा।
मुख्य वक्ता गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि के पूर्व प्रोफेसर डॉ. आईडी सिंह ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। बताया कि हरित क्रांति का हमारे देश में क्रमगत विकास किस प्रकार हुआ तथा वर्तमान में कृषि के सामने किस प्रकार की चुनौतियां है। इसके साथ ही छात्रों को चाय की खेती के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। नकदी फसलों में चाय की खेती करना किसान के लिए फायदे का सौदा हो सकता है, बशर्ते जिन क्षेत्रों में चाय के अनुकूल मृदा एवं जलवायु है, क्योंकि चाय की खेती में रोजगार की भी अपार संभावना है। छात्रों तथा शिक्षकों से सवालों का जवाब भी डॉ. सिंह ने दिया। प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने आभार जताया। कृषि अभियंत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एके सिंह ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया। संचालन प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के प्रभारी डॉ ओमवीर सिंह ने किया।