फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जेपीएस मोरना में पुरस्कृत किए गए छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना। जेपीएस पब्लिक स्कूल मोरना के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कक्षा छह में लक्ष्मी, अनन्या पाल, शिवा राठी, कक्षा सात में वाणी यादव, विशु, जीविका, कक्षा आठ में आरुषि कसाना, अविशी, रक्षित भारद्वाज, कक्षा नौ में दक्ष चौहान, सोहा, हितेश चौधरी, कशिश, याचिका सहरावत, अंश राठी, लक्ष्य, कक्षा-11 में अर्शवफा अवनी, जतिन, विराट चौधरी, अक्षिता चौहान, कशिश यादव को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि देश की संस्कृति और धरोहर के बारे में बच्चों को जानकारी देनी चाहिए। जीवन में जितने अधिक कष्ट होंगे, सफलता की ऊंचाई भी उतनी ही अधिक होगी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद बालियान ने कहा कि ईमानदारी एक ऐसा गुण है, जो आपको समझ में अलग पहचान दिलाती है। सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए ईमानदारी से आगे बढ़ें। ब्लाॅक प्रमुख अनिल राठी, विनोद शर्मा, भूपेंद्र सिंह ने विचार रखे।
विज्ञापन

मैनेजर मोहिनी शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, सार्थक, प्रधानाचार्य राजन गोड़, माला शर्मा, मुस्कान, शर्मा, स्वाति, मानवी वैष्णवी, संगीता दक्ष मौजूद रहे। संचालन सारिका व नेहा शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें