फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने आवाज का जादू बिखेरा

विज्ञापन
नगर के विश्व कर्मा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में गायन प्रस्तुति देती प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने आवाज का जादू बिखेरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संगीत के छात्र-छात्राओं ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि सभी मंत्रमुग्ध हो गए। एक के बाद एक प्रस्तुति और सुरीली आवाज ने मानों सभी श्रोताओं को मोह लिया। भजनों की प्रस्तुति पर जो श्रोता भाव विभोर हो गए।
गांधी कॉलोनी स्थित ‘संगीत सरिता म्यूजिक सेंटर’ के तत्वाधान में भोपा रोड स्थित बैंक्वट हॉल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ एमके तनेजा, डॉ.एसएन चौहान प्राचार्य, राकेश राठी, एनके अरोरा एडवोकेट, मुकेश लाल एडवोकेट, संजीव शंकर अध्यक्ष महामृत्युंजय सेवा मिशन, डॉ शिवानी लाल एवं महेश जिंदल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर के निदेशक पंडित दिलीप कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों के साथ सरस्वती वंदना प्रस्तुत की एवं राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शास्त्रीय गायन रहा, जिसमें सक्षम अग्रवाल ने राग यमन, विशेष मिश्र ने राग भीम पलासी, सिमरन कश्यप ने राग देश, संगीता यादव ने राग जौनपुरी सुनाकर कार्यक्रम में सुरों की छटा बिखेरी। निलेश मिश्र ने तबले पर संगत दिया। पलविंदर सिंह, अमित मित्तल, अनुज गौतम, अनूप शर्मा, निधि रानी, आरती, प्रियंका गर्ग, प्रणवी मित्तल, अनूप शर्मा की गायन प्रस्तुति शानदार रही। संगीता यादव ने रक्षा बंधन गीत मेरे भैया मेरे चंदा गाकर श्रोताओं को आनंद विभोर कर दिया। तबला एकल वादन में नीलेश मिश्र ने तीन ताल में अपनी प्रस्तुति दी एवं विशेष मिश्र ने हारमोनियम पर नगमा दिया। पंडित दिलीप मिश्रा ने भजन सुना कर श्रोताओं को सुरों के रस से सराबोर कर दिया। मुख्य रूप से महेश जिंदल, मंगेश त्यागी, मनीष, इंद्रपाल, अमित एवं सन्नी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें