फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने कस्बे में निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन

चरथावल। नालंदा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर विभिन्न रचनात्मक मुद्दों पर समाज को जागरूक करने के लिए जनजागरण रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्रबंधक विनेश त्यागी और डायरेक्टर प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

शनिवार को रोहाना मार्ग स्थित नालंदा स्कूल से रैली का शुभारंभ हुआ। बच्चों के हाथों में तख्तियां और बैनरों पर समाज को जागरूक करने संबंधी स्लोगन अंकित थे। बच्चों द्वारा विभिन्न नारों जागरूक देश की है पहचान, शत प्रतिशत हो मतदान, बड़ों का सम्मान करो, पानी और पावर बचाने, पर्यावरण की करो रक्षा... की गूंज से प्रमुख मार्ग गूंज उठें। जल ही जीवन है, यातायात के नियमों की पालन करने की अपील की गई। सामाजिक सौहार्द, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और वृक्षारोपण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवन पर जागरूक किया। बारिश की बूंदों में बच्चों की कदमताल नहीं रुकी। रोहाना मार्ग होकर होली चौक, शिव चौक, बाजार कलां, चौहट्टा, राजीव मार्केट, बस स्टैंड होकर पुन: स्कूल पर संपन्न हुई। रैली के दौरान प्रमुख मार्गों पर कस्बा प्रभारी योगेंद्र चौधरी का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने बताया कि हर वर्ष विद्यालय समाज को जागरूक करने के लिए रचनात्मक मुद्दों पर रैली का आयोजन करता है। अर्जुन दत्त शर्मा, विनीत कुमार, विवेक मोहन, सम्राट त्यागी, विनय कुमार, सरोज शर्मा, प्रेरणा शर्मा नीरू श्रीवास्वत का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें