मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल में कस्बे के इंटर कॉलेज के बाहर खेल मैदान में क्रिकेट के विकेट गाड़ने को लेकर कई गुटों के छात्र भिड़ गए। इस दौरान अलग-अलग खेल वाले गुटों के छात्रों में तीखी झड़प हुई। काफी देर हंगामा चलता रहा। उधर, कॉलेज प्रबंधन खेल मैदान पर विवाद में शामिल छात्रों को चिन्हित कर रहा है।
बताया गया कि कक्षा नौ से 12 तक के छात्र इंटरवल में कॉलेज के बाहर खेल मैदान पहुंच गए। कुछ छात्र वॉलीबॉल और कुछ फुटबॉल खेल रहे थे। तभी तीसरे गुट के छात्र क्रिकेट खेलने के लिए पहुंच गए। उन्होंने दूसरे खेल वाले छात्रों को मैदान से हटाकर विकेट गाड़ना चाहा। इसी बात पर छात्र आमने-सामने आ गए। इस दौरान झड़प के साथ मामूली मारपीट भी हुई।