मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार जिले के 274 हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्रा भाग लेंगे। 74 कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा देने वालों में जिले में सबसे ज्यादा छात्र-छात्रा डीएवी इंटर कॉलेज शहर के हैं। कुल 56 हजार 587 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में विभाग जुटा हुआ है। जिले में हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों की संख्या 274 है। इनमें कुछ राजकीय हाई स्कूल और इंटर कॉलेज हाल में ही प्रारंभ हुए है। डीएवी स्कूल से हाईस्कूल में 781 और इंटर में 925 छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे। एसडी इंटर का शहर में दूसरा स्थान है। जैन इंटर कॉलेज में सबसे कम छात्र-छात्रा है।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड में जिले के हाई स्कूल में 29499 छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे। इंटर में 27088 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कुल 56587 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शहर में सबसे कम जैन इंटर में हाईस्कूल के सिर्फ 35 और इंटर के 31 छात्र - छात्राएं परीक्षा देंगे।