मेपल्स अकादमी में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में मौजूद स्कूल के विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। मेपल्स अकादमी कांधला रोड बुढ़ाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वार्षिक परीक्षा चर्चा का कार्यक्रम दर्शाया गया। विद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2018 से लागू हुए इस कार्यक्रम से देश के छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए हैं।
परीक्षा पर चर्चा को नियमित रूप से संपूर्ण भारत में दर्शाया गया है। अलग-अलग राज्य व जनपदों में अलग-अलग विषयों से संबद्ध विद्यार्थियों व शिक्षकों ने शिक्षा से जुड़ी समस्याओं व उनके समाधान का निदान पाया। विद्यालय के प्रबंधक राजीव गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम से स्कूल के छात्र लाभान्वित हुए हैं। विद्यार्थियों ने भी प्रधानमंत्री के इस निरंतर कार्यक्रम की सार्थकता की प्रशंसा की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ अध्यापक भी मौजूद रहे।