मुजफ्फरनगर। हरियाणवी गाना ’मोटे की घरवाली’ डीजे पर धमाल मचाने के लिए जल्द ही जनता के बीच आने वाला है। जिसकी शूटिंग बेगराजपुर हाईवे पर स्थित ’कुंवर देवराज पंवार की हवेली’ के अंदर हुई। इस गाने में हरियाणा की मशहूर कलाकार हिमांशी गोस्वामी ने मुख्य किरदार निभाया है। वैसे तो ये गाना पूरी तरह से हरियाणवी में है, लेकिन इसकी सबसे खास बात ये हैं कि अधिकांश सभी कलाकार मुजफ्फरनगर के ही है। निर्माता, निर्देशक, गायक, अभिनेता, कोरियोग्राफर, मेल डांस ग्रुप और कैमरा टीम मुजफ्फरनगर के ही हैं। यहां तक कि पूरे गाने की शूटिंग भी मुजफ्फरनगर में ही हुई है, जिसके पीछे निर्माता-निर्देशक का उद्देश्य जिले के प्रतिभावान कलाकारों और जिले को को एक मंच देना है।
एक टीवी शो में पहुंचकर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करने वाली फरमानी नाज और फरमान नाज ने गाने को अपनी मधुर आवाज से नवाजा है। जिले के छोटे से कस्बे बघरा की स्नेहा सैनी ने भी काम किया है। अभिनय कर रहे संरक्षक किशोर कुमार गोयल और निर्माता अमित सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि गाने की शूटिंग का कार्य पूरा हो चुका है। दर्शकों के लिए जल्दी ही रिलीज किया जाएगा।