फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गंगनहर में डूबे छात्र काजिम का नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा/जानसठ। चितौड़ा गंगनहर झाल में नहाते हुए डूबने वाले दोनों छात्रों में से लद्दाख के छात्र अब्बास का शव बुधवार को गंगनहर में मिल गया था। मेरठ का छात्र काजिम छठे दिन भी नहीं मिल सका। पीएसी के गोताखोर उसको गंगनहर में तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव संधावली में स्थित चैरिटेबल ट्रस्ट के अजहरे छात्रावास में रहकर शिक्षा ग्रहण करने वाले दो छात्र लददाख के शहर कारगिल निवासी अब्बास पुत्र मोहम्मद हसन व कारगिल के ही मुस्तफा अपने साथी मेरठ के जैदी फार्म नौचंदी निवासी काजिम पुत्र आफताब और सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भटोड़ा निवासी शान हैदर पुत्र वसी के साथ शनिवार को चितौड़ा गंगनहर झाल पर नहाने के लिए गए थे। गंगनहर झाल में नहाते हुए छात्र अब्बास व काजिम डूब गए थे।
खतौली क्षेत्र में गांव सराय रसूलपुर के गंगनहर पुल से पहले लद्दाख के छात्र अब्बास का शव मिल गया था जबकि मेरठ के छात्र काजिम का पता नहीं चल सका था। बृहस्पतिवार शाम तक मेरठ पीएसी के गोताखोरों ने छात्र को तलाश किया। इसके बावजूद छात्र का पता नहीं चल सका हैं। उधर, पोस्टमार्टम के बाद लद्दाख से आए परिजन छात्र अब्बास के शव को साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिखेड़ा के थाना प्रभारी अविनाश गौतम का कहना है कि मेरठ पीएसी के गोताखोर गंगनहर में मेरठ के छात्र काजिम को तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें