फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रोहाना टोल फ्री कराने पर भाकियू महा शक्ति नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर हंगामा, कर्मचारियों से गाली गलौज कर टोल फ्री कराने, बूम को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने टोल प्लाजा के मैनेजर की तहरीर पर भाकियू महा शक्ति के नौ नेताओं व 35 अज्ञात सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे स्थित रोहाना टोल प्लाजा के मैनेजर वीरेन्द्र विक्रम सिंह ने शहर कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि 20 मई को सुबह करीब पौने दस बजे भाकियू महाशक्ति के पदाधिकारी शाकिर मुखिया, अभिषेक त्यागी, मोहित कुमार, पवन कुमार, प्रिंस त्यागी, हरेन्द्र सिंह, लखन शेखर, शक्ति कुमार और अनुभव त्यागी अपने साथ करीब सात-आठ गाड़ियों में 30-35 लोगों को लेकर टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। इन लोगों ने आते ही टोल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सहारनपुर से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर कब्जा कर उसे बाधित कर दिया।

इतना ही नहीं, टोल लाइन में कार्यकर्ताओं ने गैस की भट्ठ लगाकर खाना बनाना भी प्रारंभ कर दिया। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो गाली-गलौज कर अभद्रता शुरू कर दी। करीब सवा तीन बजे प्रदर्शन के दौरान इन लोगों ने टोल फ्री कर दिया। इसके उपरांत शाकिर मुखिया ने कर्मचारियों से गाली गलौज करते हुए बैरियर के बूम को धक्का देकर हटा दिया। इससे कुछ बैरियर को नुकसान हुआ। राजस्व की भी भारी क्षति हुई। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि टोल मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए 35 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें