फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के मजबूत घेरे में होंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन में सुरक्षा के लिए बन मजबूत घेरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। 14 जनवरी से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन स्थल व आसपास सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों ने मजबूत सुरक्षा घेरा बनाया है। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण नामांकन करने के लिए सख्त नियम भी बनाए है।
नामांकन करने के लिए बनाए मानक
- कोरोना के कारण नामांकन स्थल के सौ मीटर दायरे में पहले पांच लोग को पहुंचने की अनुमति होती थी, लेकिन अब प्रत्याशी के साथ केवल दो लोग पहुंचेंगे।
- नामांकन स्थल के सौ मीटर के दायरे पहले तीन गाड़ी की अनुमति थी, अब दो गाड़ी को अनुमति दी गई है।
- नामांकन करने के लिए पहुंचने वाले प्रत्याशी के काफिले में दस गाड़ियों की अनुमति थी। इस बार कोरोना गाइड लाइन के चलते पांच गाड़ी ही चल सकेंगी। उनमें भी आधे घंटे का अंतर रहना चाहिए।
विज्ञापन

- जो पांच गाड़ी प्रत्याशी के साथ आएंगी, उन्हें भी प्रकाश चौक, झांसी की रानी तिराहे के पास लगाए बैरियर के पास रोक लिया जाएगा। इससे आगे केवल दो गाड़ी जाएंगी।
- चूंकि नामांकन कचहरी परिसर में एक साथ जिले की सभी छह विधानसभा के लिए किया जाएगा। प्रत्याशी व पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ के मद्देनजर उनके वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था के लिए जीआइसी, टाउन हाल व रेलवे रोड पर बनाई जा रही है।
- नामांकन के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा। शारीरिक दूरी बनाए रखनी होगी।
कचहरी परिसर में पुलिस रहेगी तैनात
नामांकन प्रक्रिया के दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। कचहरी गेट से नामांकन स्थल तक चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मी भी कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए मास्क लगाकर रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने निर्देशित किया है कि वैसे तो लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जा रहे है, फिर भी नामांकन के दौरान किसी प्रत्याशी के काफिले में यदि कोई लाइसेंसी या अवैध शस्त्र लेकर पहुंचेगा, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------ कोट
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया कुशलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। सुरक्षा केे लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है - अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें