फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूथ बूथ जीत का मंत्र, ताकत झोंक दें कार्यकर्ता : पांडेय

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : गांधीनगर में पार्टी कार्यालय पर भाजपा के बूथ सम्मेलन को संबोधित करते मंत्री महेंद्? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि मजबूत बूथ ही जीत का मंत्र है। पार्टी के पदाधिकारी बूथ सशक्तिकरण में पूरी तरह जुट जाएं। केंद्र और प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाएं आम जनता तक पहुंचनी चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा के गांधीनगर स्थित कार्यालय पर मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के बूथ सशक्तिकरण अभियान पर कार्यशाला हुई। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत की तर्ज पर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करें, अगर हम बूथ पर मजबूत है तो सभी चुनाव हम जीत सकते हैं। बूथ पर हमें मजबूती के साथ कार्य करना है। हमें सभी बूथों को और मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस देश की एक बार फिर बागडोर सौंपनी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों की सेवा में हर कदम उठाए हैं, इन्हीं सब बातों को हमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाकर सभी को लाभ दिलाना है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से आठ वर्षों में गरीबी घटकर 10 प्रतिशत रह गई है। प्रतिव्यक्ति आय दोगुनी हो गई है। विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 600 अरब डॉलर पहुंच गया है। साक्षरता दर बढ़ने के साथ 170 मेडिकल कॉलेज बने हैं, विकास के साथ कई योजनाओं पर काम हुआ। मोहित बेनीवाल ने भी केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय का स्वागत किया।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक प्रमोद उंटवाल, उमेश मलिक, पिछड़ा आयोग सदस्य सपना कश्यप, जगदीश पांचाल ने संबोधित किया।
इन विधानसभा से पहुंचे कार्यकर्ता
कार्यशाला में विधानसभा सदर, चरथावल, खतौली, बुढ़ाना एवं सरधना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
कार्यशाला में जिला संयोजक विजय सैनी, सह संयोजक संजय गर्ग, सुधीर खटीक, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, रोहिल वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, राजू अहलावत, शरद शर्मा, राजीव सिंह, बिजेंद्र पाल, अमित चौधरी, रोहताश पाल, जिला मंत्री रेणु गर्ग, सचिन सिंघल, सुनील दर्शन, बोबिंद्र सहरावत, साधना सिंघल, रमेश खुराना, अचिंत मित्तल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, रूपेंद्र सैनी, सुधीर सैनी, सुखदर्शन बेदी, राजीव गर्ग, इंद्रपाल बजरंगी, सुनीता शर्मा, विनीत, मनीष गर्ग, मदन छाबड़ा, अमित जैन, मनोज राठी, राजीव गुप्ता, ब्रिजेश, राकेश, एकांश त्यागी, कपिल त्यागी, सुधीर, शिवकुमार राणा उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर : गांधीनगर में पार्टी कार्यालय पर भाजपा के बूथ सम्मेलन में मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें