मुजफ्फरनगर। ललित कला अकादमी लखनऊ एवं कलांगन की ओर से ग्रीष्मकालीन शिविर मालवीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित शिविर में 10 से लेकर 25 वर्ष तक की आयु के कलाकार कार्य कर रहे है। एसडी इंटर कॉलेज के कला शिक्षक डॉ. राजबल सैनी ने सीनियर वर्ग के कलाकारों को आधुनिक पेंटिंग का डेमोस्ट्रेशन दिया।
इस दौरान आर्टिस्ट प्रिया सैनी ने वेस्ट मैटीरियल से कंपोजिशन बनाने के टिप्स छात्रों को दिए। कलांगन के डायरेक्टर डॉ महावीर सिंह ने कहा कि कलांगन द्वारा आयोजित कला शिविरों ने कला को जनपद एवं जनपद से बाहर भी लोकप्रिय बनाया है। प्राइमरी स्तर पर प्रत्येक विद्यालय में एक कला अध्यापक की नियुक्ति अवश्य होनी चाहिए।
शिविर के संयोजक डॉ. अनिल सैनी ने बताया कि उमरदराज व्यक्ति भी शिविर में पेंटिंग सीखने आ रहे हैं। कल पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिविर के सभी छात्र पर्यावरण से संबंधित पेंटिंग बनाएंगे, जिसका मुख्य विषय प्रकृति हमारे लिए वरदान है या अभिषाप है। कल कलांगन के प्रतिष्ठित कलाकार जनेश्वर दास का डेमोस्ट्रेशन रहेगा।
शिविर में सागर पाल, पुनीत, अनमोल सोनी, अविका, वर्णन्या, मेधावी, सार्थक, हिमांशु, तैय्यबा, ज्योति, प्रीति, रूबी खान, अनंता रानी, अंजू देवी, अंशुल, वंदिता मित्तल, अर्चित सैनी, हर्ष अग्रवाल, विदुषी, हिमांशी, पूनम आदि छात्र उपस्थित रहे।
राजकीय संग्राहलय में मूर्ति बनाता कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR