फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मिले एसटीपी, नदी में सीधे गिर रहे नाले

विज्ञापन
एसटीपी के पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण करती चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बंद मिले एसटीपी, नदी में सीधे गिर रहे नाले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। काली नदी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पंपिंग स्टेशन बंद पड़े हैं और नालों का पानी सीधे नदी में जा रहा है। शनिवार को पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया तो अनेक खामियां सामने आईं। उन्होंने नाराजगी जाहिर की और प्लांट का सही से संचालन कराने के निर्देश दिए।
होम क्वारंटीन के बाद घर से निकली पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने सुबह साढ़े नौ बजे एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। श्मशान घाट के पंपिंग स्टेशन में तीन में से एक ही मोटर चलती मिली। उससे भी मात्र पानी की सप्लाई हो रही थी, लेकिन ट्रीटमेंट नहीं हो रहा था। नाले का आधे से अधिक पानी सीधे काली नदी में जा रहा था। जनरेटर में भी खराबी मिली। प्लांट पर लगे विद्युत मीटर की रीडिंग भी ली गई। दो स्टार्टर खराब मिले तथा दो मोटर खुली एवं खराब पाई गईं। सभासद पति मोहित मलिक ने बताया कि प्लांट बंद मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पंपिंग स्टेशन दो प्रेमपुरी का निरीक्षण किया। वहां ट्रीटमेंट प्लांट में पानी बहुत कम आ रहा था। सीवर से लगभग दो इंच पानी प्लांट में आने पर नाराजगी व्यक्त की। कर्मचारियों ने बताया कि सीवर सफाई का काम चल रहा है इससे पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रहा। चेयरपर्सन ने प्रभारी जलकल अभियंता से सीवर सफाई की प्लानिंग तलब की। यहां तीन स्टार्टर खराब मिले। इसके बाद गंदे कुएं पर पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां भी स्थिति असंतोषजनक मिली। तीन में से एक मोटर ही चलती पाई। उन्होंने प्लांट का सही से संचालन नहीं होने पर नाराजगी जताई तथा सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी जलकल अभियंता शरद गुप्ता, मोहम्मद राहत, मोहम्मद उमर, पूरनचंद पाल, विजेंद्र सिंह, विकास कुमार, गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण करती चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें