फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: संपत्ति विवाद में सौतेली मां की फावड़े से हत्या

Fri, 18 Jul 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नयागांव मीरापुर में हत्या के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण फोटो संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर(मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव नया मीरापुर क्षेत्र में पीनना बाइपास पर संपत्ति विवाद में बेटे ने ही सौतेली मां रजिया (50) की सिर में फावड़े से वार कर हत्या कर दी गई। एसपी देहात आदित्य बंसल व सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने फावड़ा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक एक किसान संगठन का कार्यकर्ता है।

सुजडू के मूल निवासी महराज ने नया गांव मीरापुर के रकबे में पीनना बाइपास पर लगभग दो बीघा जमीन खरीद कर वहां अहाता बनाया है। इसमें एक कमरा बनाकर वह अपनी पत्नी रजिया के साथ लगभग एक साल से रहते है। उसने काफी जमीन प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्टरी के संचालक को किराए पर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम लगभग पांच बजे वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुजडू गया था। इसी दौरान उसके पड़ोसी ने सूचना दी कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। वह मौके पर पहुंचा और उसने पुलिस को सूचना दी। थाना शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची तब महराज पुलिस के साथ घर में अंदर गया। उसे अपनी पत्नी का शव घर के मुख्य गेट के पीछे पड़ा मिला। उसके सिर में धारदार हथियार से हत्या की थी।

पुलिस ने महराज व मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी लेकर शव को मोर्चरी भेज दिया। एसपी देहात आदित्य बंसल व सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। एसपी देहात का कहना है कि महिला की हत्या उसके बेटे आलम राना ने की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसने संपत्ति विवाद में हत्या करना बताया।

बेटे से मांगी थी 100-200 गज जमीन
महराज ने बेटे से 100-200 गज जमीन मांगी थी और बाकी की जमीन बेटे को नाम कराने को कहा था। लेकिन उसका बेटा राजी नही था। बृहस्पतिवार जब वह सुजडू गया था तो उसका बेटा घर के पास ही बैठा था। उसने उसकी पत्नी की हत्या की है। दिन में भी उसकी बेटे के साथ कहासुनी भी हुई थी। बताते है कि आरोपी युवक एक किसान संगठन से भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


फैक्टरी में नहीं था कोई मजदूर
बताते है कि दाना बनाने की फैक्टरी में रोजाना तीन-चार मजदूर रहते थे। कांवड़ के कारण मजदूर न आने से फैक्टरी बंद थी। जिस कारण महिला अपने घर पर अकेली थी। शव घर के गेट के पीछे पड़े मिलने से ऐसा भी प्रतीत हो रहा है जैसे महिला जान बचाकर गेट खोलकर बाहर भागना चाहती थी। लेकिन उसे इतना मौका नहीं मिल पाया।

नयागांव मीरापुर में हत्या के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण फोटो संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें