शाहपुर। क्षेत्र के गांव पलड़ा स्थित एकांतेश्वर महादेव धाम सिद्ध पीठ जुड्डी वाले मंदिर में महाशिवरात्रि को 108 कलशों से भगवान शिव का दिव्य एवं अलौकिक महारुद्राभिषेक किया जाएगा ।
ट्रस्ट के संरक्षक पूर्व चेयरमैन राजेश सिंघल व राजीव गर्ग ने पत्रकारों को बताया कि श्रावण मास की शिवरात्रि पर मंदिर में 108 कलशों से भगवान शिव का दिव्य एवं अलौकिक महा रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अलौकिक प्राकृतिक फूल बंगला, मनमोहक एवं आकर्षक आतिशबाजी करने के साथ ढोल नगाड़ों से भगवान शिव का आह्वान के साथ भव्य महाआरती की जाएगी। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के सचिव पंकज शर्मा, महामंत्री राजू नामदेव, कोषाध्यक्ष ऋतिक गर्ग, सदस्य विमल सैनी व राहुल शर्मा मौजूद रहे।