फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद के लिए जमीनी स्तर पर काम करेगा सैनिक प्रकोष्ठ

विज्ञापन
रालोद कार्यालय पर सैनिक प्रकोष्ट के कार्यक्रम में मारैजूद पार्टी पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रहमपाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में यह प्रकोष्ठ भाजपा को हराने में सहयोग करेगा। जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन

रालोद कार्यालय पर कर्नल ब्रहमपाल और क्षेत्रीय अध्यक्ष सूबेदार मेजर संदेश कुमार का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ के पद पर कैप्टन केपी सिंह गोलियान को नियुक्त किया। कर्नल तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सैनिक प्रकोष्ठ जमीनी स्तर पर सैनिकों की लड़ाई लड़ेगी। भाजपा जिस प्रकार से सैनिकों से झूठे वादे कर सत्ता में आई है, इस बार सैनिक ही भाजपा को सत्ता से उखाड़ फे केंगे। कर्नल तोमर ने परमेंद्र सिंह को प्रदेश महासचिव, राजेंद्र राठी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया। फौजी ब्रजपाल को क्षेत्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गयी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर और संचालन धर्मेंद्र तोमर ने किया। मुख्य रूप से पूर्व मंत्री योगराज सिंह, टीम रालोद राष्ट्रीय सहसंयोजक सुधीर भारतीय, श्रीराम तोमर, कमल गौतम, राजपाल सिंह, विकास भैंसा, कंवरपाल फौजी, माधोराम शाश्त्री, पंकज राठी, रुकमकेश चौहान, मोहित मलिक, ताहिर मिर्जा, पराग चौधरी, काजी शहीर आलम, आदेश तोमर, विकास कादियान, जयवीर ठाकरान, आशीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें