फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर निदेशक ने किया सीएचसी का निरीक्षण, ट्रामा सेंटर पर जल्द होंगी स्टाफ की नियुक्ति

विज्ञापन
खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए अपर निदेशक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, खतौली। कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सहारनपुर मंडल डॉ. ब्रिजेश राठौर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाई गई खामियों में जल्द सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर को लेकर कहा कि शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सहारनपुर मंडल खतौली में स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर कायाकल्प को लेकर बातचीत की। मरीजों के वार्ड, ऑक्सीजन व्यवस्था, टीकाकरण कक्ष, एक्स रे रूम, लैब, औषधि भंडार, लेबर रूम, रेडियेंट वार्यर, नर्स रूम, आपरेशन ब्लाक सहित दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने व्यय रजिस्टर भी देखा, किस मद में कितना खर्च किया गया है
लेबर टेबल को सही रखने, आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था हर समय होने सहित अन्य खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। राठौर ने कहा कि जो खामियां मिली है, उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर पर कहा कि ट्रॉमा सेंटर का मामला शासन स्तर पर चल रहा है, चिकित्सकों की नियुक्तियां चल रही है, जैसे ही नियुक्तियां हो जाएंगी वैसे ही यह सुचारु हो जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ एमएस फौजदार, डिवीजन प्रोजेक्ट मैनेजर रंजीत सिंह, राजीव निगम, विनोद कुमार, रावेंद्र कुमार, अजय यादव, डॉ पुष्पेंद्र कुमार, डॉ एके सिंह, डॉ बबीता, प्रवेज अंजुम, शिवराज, डॉ विपुल, भूपेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दस्तावेजों की जांच करते हुए अपर निदेशक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें