गन्ना समिति परिसर में कृषक गोष्ठी को संबोधित करते हुए गन्ना वैज्ञानिक विकास मलिक
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। मंसूरपुर गन्ना समिति परिसर में मंसूरपुर शुगर मिल के तत्वावधान मेें किसान गोष्ठी तथा किसान मेले का आयोजन किया गया।
किसान मेले का उद्घाटन जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी, शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। गन्ना विशेषज्ञ विकास मलिक और अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा कि किसान अधिक उत्पादन देने वाली गन्ने की प्रजातियों की बुवाई करें।
किसान मेले में मिट्टी पलटने वाले हल, ट्रेंचर प्लांटर, बड कटर, खेत से गेहूं काटने की मशीन, ट्रैक्टर, मल्चर समेत अन्य कृषि यंत्रों के बारे में किसानो ने जानकारी ली। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। संचालन गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह ने किया। गन्ना प्रबंधक उत्तम वर्मा, मुनेश कुमार ,दिनेश कुमार , सचिव ब्रजेश राय, डायरेक्टर मनोज जड़ौदा यशपाल सिंह खजांची सुभाष बालियान, डायरेक्टर राजेश्वर आर्य, वेदपाल सिंह मलिक ,मास्टर ब्रहम सिंह, सीटू त्यागी नावला उपस्थित रहे।
मंसूरपुर गन्ना समिति में किसान मेले में कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी लेते जिला गन्ना अधिकार?- फोटो : MUZAFFARNAGAR