फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की रैली को लेकर सपाईयों ने किया मंथन

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर कश्यप महासम्मेलन के संबध में बैठक करते वरिष्ठ सपा नेता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अखिलेश की रैली को लेकर सपाइयों ने किया मंथन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 11 नवंबर को कश्यप महासम्मेलन में भाग लेंगे। तैयारी को लेकर जनपद सहित पांच जिले मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, शामली व बिजनौर के सपा नेताओं की बैठक हुई। सभी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ राजपाल कश्यप ने कहा कि महासम्मेलन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि रहेंगे। कश्यप महासम्मेलन की सफलता के लिए मुजफ्फरनगर सहित मेरठ, शामली, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर के सभी वरिष्ठ नेता व सपा पदाधिकारी जुटे हुए हैं। कश्यप समाज व अन्य पिछड़ी जातियां भाजपा सरकार द्वारा झूठे वादों पर ठगे जाने के बाद अब एक बार फिर समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी हो गई हैं। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सभी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। सहारनपुर जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन, शामली सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, मेरठ सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व मंत्री किरण पाल कश्यप, पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप, राजकुमार यादव, उमाकिरण, पूर्व विधायक अनिल कुमार, श्यामलाल बच्ची सैनी, गौरव स्वरूप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें