फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उद्यमियों की ओर से कराया जा रहा छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिवाली के बाद एकाएक बढ़े प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सभी निकायों को क्षेत्र में छिड़काव की व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उद्यमियों की ओर से भी फैक्टरी परिसर एवं सड़कों पर छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक एकाएक बढ़कर 295 पर पहुंच गया था। ग्रेप-टू लागू होने पर भी निर्देशों का खुला उल्लंघन देखा जा रहा है। शहर में निर्माण सामग्री को खुले में छोड़ा जा रहा है, जिससे उठती धूल वायु प्रदूषण का कारण बन रही है। शुक्रवार को वायु प्रदूषण में कमी महसूस की गई। जनपद का एक्यूआई घटकर 185 पर पहुंच गया।


मेरठ रोड पर चली एंटी स्मॉग गन
शुक्रवार शाम प्रदूषण नियंत्रण विभाग के निर्देश पर मेरठ रोड पर एंटी स्मॉग गन चलवाई गई। नगर पालिका की ओर शहर के विभिन्न मार्गों पर छिड़काव कराया गया। जबकि विभिन्न फैक्टरी क्षेत्रों में भी छिड़काव कराकर वायु प्रदूषण पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन




वायु प्रदूषण बढ़ने का एक कारण मौसम में बदलाव: डॉ. गीतेश चन्द्र

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ.गीतेश चन्द्र का कहना है कि मौसम में आए परिवर्तन के कारण वायु प्रदूषण का ग्राफ बढ गया था। जिसके बाद निकायों सहित फैक्टरी मालिकान आदि से छिड़काव कराने के साथ ही अन्य मानकों का भी पालन कराया गया। जिसके बाद वायु प्रदूषण मे काफी गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें