फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की पांच सीटों पर सपा-रालोद एक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की पांच सीटों पर सपा-रालोद एक साथ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत की पांच सीटों पर सपा और रालोद एक होकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशियों को हराने के लिए दोनों दलों ने एक दूसरे को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने जारी पत्र में जिले के तीन वार्डों में रालोद को समर्थन किया है। इन वार्डों में सपा का कोई प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहा है। प्रमोद त्यागी ने बताया कि वार्ड 18 में सपा ने रालोद के गौरव बालियान को अपना समर्थन दिया है। वार्ड 20 में अंकित बालियान और वार्ड 21 में कुलदीप मलिक को समर्थन दिया गया है। इसी तरह रालेद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने भी पत्र जारी किया है। इस पत्र में रालोद ने वार्ड नौ की सपा प्रत्याशी अनीता वाल्मीकि पत्नी हसीबुर्रहमान और वार्ड 22 में बिलकिस पत्नी साजिद को अपना समर्थन दिया है। राठी ने बताया कि दोनों वार्डों में रालोद का कोई प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ेगा। भाजपा को हराने के लिए रालोद इस बार बड़ी नीति से चल रहा है। पांच सीटों पर भाकियू के सामने रालोद ने अपने प्रत्याशी खड़े नहीं किए हैं। वहीं, सपा से भी कुछ सीटों पर इसी तरह का समझौता किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें