फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना कलीम की गिरफ्तारी पर सपा ने उठाए सवाल

विज्ञापन
महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक करते सपा नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मौलाना कलीम की गिरफ्तारी पर सपा ने उठाए सवाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अवैध धर्मांतरण के आरोपों और विदेशी फंडिंग के मामले में एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी पर सपा ने सवाल उठाए हैं। सपा नेताओं ने कहा कि मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी भाजपा सरकार ने बहुत जल्दबाजी में की है, जो उनकी मंशा पर सवाल खड़े करती है।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर हुई बैठक में सपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और मौलाना कालीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी प्रकरण पर सवाल खड़े करते हुए उत्पीड़न बताया। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि कलीम सिद्दीकी का संपूर्ण इतिहास सांप्रदायिक सौहार्द व एक सम्मानित इस्लामिक विद्वान का रहा है। एक सम्मानित व्यक्ति की पहले गिरफ्तारी व बाद में जांच समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, जिला महासचिव जिया चौधरी, पूर्व मंत्री उमा किरण, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, मुकेश चौधरी, शिवान सैनी, राकेश शर्मा, चंदन सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल बच्ची सैनी, गौरव जैन, हाजी लियाकत, अब्दुल्ला राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें