फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के डर से लोग घरों में रख रहे ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में 400 रुपये में मिलने लगा ऑक्सीजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से ऑक्सीजन सिंलिडर की मांग भी बढ़ गई है। लोग कोरोना के डर से घरों में ऑक्सीजन लेकर घर पर रख रहे हैं, ताकि वो समय पर काम आ सके। मांग बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन का दाम भी बढ़ रहे है। एक माह पहले ढाई सौ रुपये में मिलने वाला ऑक्सीजन का सिलिंडर आज 400 रुपये तक पहुंच गया है।
कोरोना का डर लोगों में बढ़ रहा है। उन्हें पता है कि कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन संजीवनी से कम नहीं है। जिले में कोरोना का संक्रमण भी कम नहीं हो रहा है। रोजाना एक सौ से अधिक मरीज मिल रहे हैं। बीते दस दिनों में ही एक हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। इनमें से अधिकांश होम आइसालेट हैं, जिन्हें घरों में ही उपचार दिलाया जा रहा है। उसके लिए भी लोग ऑक्सीजन खरीद रहे हैं। इसके अलावा कोरोना के डर से भी लोग अपने घरों में ऑक्सीजन रख रहे हैं। गांधी कॉलोनी निवासी आनंद खुराना ने तो घर में ऑक्सीजन के तीन सिलिंडर लेकर रखे हैं। वो कहते हैं कि कॉलोनी में सौ से अधिक मरीज मिल चुके हैं, पता नहीं कब जरूरत ऑक्सीजन की पड़ जाए, इसलिए घर में रखे हैं। लोग ज्यादा सिलिंडर ले रहे हैं। नतीजतन ऑक्सीजन के दाम बढ़ रहे हैं। एक माह पहले ढाई सौ में मिलने वाला सिलिंडर आज 400 रुपये में मिल रहा है। छोटा सिलिंडर भी 125 रुपये में भरा जा रहा है। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि ऑक्सीजन पीछे से ही कुछ महंगी आ रही है। दूसरे मांग बढ़ने से दाम भी बढ़ रहे हैं। शहर में 12 गैस एजेंसी वाले ऑक्सीजन का काम करते हैं। ऑक्सीजन अस्पतालों के अलावा उद्योगों और वेल्डिंग में भी काम आती है। अंसारी रोड के रामा गैस के स्वामी राजू कहते हैं कि शहर में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। फिर भी लगातार मांग बढ़ रही है, क्योंकि लोग कोरोना से भयभीत है और सिलिंडर लेकर घर में रख रहे है।
विज्ञापन

तीन स्थानों से आ रही ऑक्सीजन
मुजफ्फरनगर। शहर में ऑक्सीजन पानीपत, मंगलौर और काशीपुर से आ रही है। इन स्थानों पर ऑक्सीजन एकत्र करने के प्लांट लगे हैं। वहीं से सिलिंडरों में गैस भर कर शहर में आती है।
797 मरीज होम आइसोलेट
मुजफ्फरनरगर। जिले में अभी तक 3427 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 1123 एक्टिव केस है। कोविड अस्पतालो में बेड कम होने के कारण अधिकांश होम आइसोलेट है। वर्तमान में 797 मरीज होम आइसोलेट है, जिनके लिए भी परिजन ऑक्सीजन ले रहे हैं।
विज्ञापन

ऑक्सीजन की कमी नहीं
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि हमारे यहां ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। सभी अस्पतालों और कोविड अस्पताल में पर्याप्त ऑक्सीजन है. जो मरीज होम आइसोलेट है और उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है, तो वे तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें, ताकि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें