फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने नए रेट पर मांगा मुआवजा, मांग पूरी नहीं होने पर रेलवे का काम बंद कराने की चेतावनी      

Sat, 24 Dec 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भाकियू की पंचायत में बोलते जिला अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में हुई भाकियू की पंचायत में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने चेतावनी दी कि रेलवे अधिग्रहित की गई किसानों की भूमि का नए रेट पर मुआवजा दे, अन्यथा भाकियू किसी भी सूरत में रेलवे का कामकाज पूरा नहीं होने देगी। पंचायत में नए रेट पर मुआवजा मिलने तक जिले में रेलवे का कार्य ठप रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने शीघ्र ही जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए रेलवे द्वारा अधिग्रहित की गई किसानों की भूमि का अवार्ड बदले जाने और नए रेट का मुआवजा देने की मांग को लेकर भाकियू आंदोलन की राह पर है। इस संबंध में शुक्रवार को गांव भैंसी में किसानों की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि एक दिसंबर को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रबंधक का घेराव करने के बाद रेलवे ने डीएम को आर्बिटेटर नियुक्त कर दिया है तथा भूमि अध्यापति अधिकारी की भी नियुक्ति हो गई है। पिछला अवार्ड को समाप्त कर नया आवार्ड बनवाकर भिजवाने के लिए शीघ्र ही जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। 

जिन किसानों ने अधिकारियों के बहकावे में आकर मुआवजा के चेक प्राप्त किए हैं, वह नहीं जानते कि वे किसान अपना कितना बड़ा नुकसान कर रहे हैं। अब नए सिरे से नए रेट पर मुआवजा तय होने तथा अर्बिटेशन में मुआवजा मिलने तक डीएफसी को जिले में घुसने नहीं दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि नए रेट पर ही किसानों को मुआवजा दिया जाए, अन्यथा रेलवे का कार्य ठप करेंगे और किसी भी सूरत में कार्य पूरा नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


पंचायत मेें मौजूद किसानों ने मुआवजा के चेक लेने से इंकार करते हुए आंदोलन में एकजुटता से साथ देने का भरोसा दिया। पंचायत में गांव सोंटा, नावला, टबीटा, मढ़करीमपुर, खानूपुर, बेगरजपुर, जोहरा, जट नंगला, बधाई खुर्द, कछौली, कल्लरपुर, सीमली, पीनना, मीरापुर, लकड़संधा, सलेमपुर, जड़ौदा आदि के किसान उपस्थित रहे। पंचायत की अध्यक्षता अतीक अहमद ने की। सुनील प्रधान, पुष्पेंद्र राठी, मनोज, आदेश, अनुज, प्रभात, प्रियांक, इलियास, जोगिंदर, दुष्यंत, मोमीन, अमरनाथ, कुशलपाल, दीपक, रामदास, प्रवीण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें