फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की गर्मी से तपते हुए तन को मिल जाए तरुवर की छाया

विज्ञापन
कृषि प्रदर्शनी में भजन संध्या में प्रस्तुति देते शर्मा बन्धु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सूरज की गर्मी से तपते हुए तन को ...
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में रामदरबार के प्रसिद्ध भाइयों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। लगातार भजन की प्रस्तुति से जाने-माने कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया। भजन संध्या में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बार संघ के महासचिव सुरेंद मलिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आयोजन बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रामदरबार के रामभद्र और अन्य दो भाई मौजूद रहे। देश और दुनिया में प्रसिद्ध भजन जब उन्होंने सुनाया तो लोग मंत्र मुग्ध हो गए। उनका भजन सूरज की गर्मी से तपते हुए तन को मिल जाए तरुवर की छाया, ऐसा ही सुख मेरे मन को मिला है जब से शरण तेरी आया मेरे राम। उन्होंने एक के बाद एक भजन सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर प्रदर्शनी की ओर से रामदरबार कलाकारों को भेंट किया गया। अतिथियों का स्वागत सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने किया। आयोजन में पंकज जैन, अशोक कंसल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें