सिपाही के शव को उठाकर ले जाते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में रविवार सुबह स्नान आदि की तैयारी में जुटे दीवान का हार्टअटैक के चलते निधन हो गया। अधिकारियों ने परिजनों को बुलवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम दीवान को पुलिस लाइन में सलामी देनेे के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।
गाजियाबाद जिले के थाना निवाड़ीक्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी वीरेश त्यागी हैड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। इस समय उसकी तैनाती कोर्ट में चल रही थी। रविवार सुबह करीब सात बजे वह उठकर नहाने की तैयारी में जुटे थे। बाथरूम में उन्हें हार्ट अटैक हो गया और वह वहीं गिर पडे़। काफी देर तक उसके बाहर नहीं निकलने पर साथी अंदर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
साथियों ने उन्हें जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को बुलवाया और शव का पोस्टमार्टम कराया। शाम के वक्त लाइन में एसएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने गमगीन माहौल में वीरेश को सलामी दी। जिसके बाद परिजन उनके शव को गांव ले गए।