फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उफनाई सोलानी, शेरनगर जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
1 पुरकाजी खादर क्षेत्र के गांव भदौला के रास्ते पर भरा पानी। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
पुरकाजी। खादर क्षेत्र में सोलानी नदी उफना गई। पानी गांवों के रास्तों व घरों तक पहुंच गया है। ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। गांव शेरपुर नगला का मुख्य रास्ता टूट जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। गांव शेरपुर नगला, रामनगर व रजगल्लापुर आदि के रास्तों पर ज्यादा पानी भर जाने से ग्रामीण घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

गांव शेरपुर नगला में कई घरों के अंदर पानी घुस गया। पानी लगातार बढ़ने के चलते ग्रामीण चिंतित हैं। याद राम प्रजापति, पोपेंद्र गुर्जर, रणधीर सिंह, सेवाराम, अमित कुमार, संदीप, जॉनी, शेखर, जगदर्शन का कहना है कि पिछले करीब ढाई माह से सोलानी नदी से बाहर निकलकर का पानी खेतों में भरा हुआ है। गन्ने व धान और चारे की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। पशुओं के लिए हरे चारे की विकट समस्या बनी हुई है। क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप सैनी ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व जिम्मेदार ग्रामीणों को अपने अपने गांवों में अलर्ट रहने के लिए कह रखा है। गांवों में ग्रामीणों को खाद्य प्रदार्थ वितरित किए गए हैं। ग्रामीण खेतों में भरे करीब चार फीट पानी से गुजरकर दो किमी का चक्कर काटकर ही शेरपुर के रास्ते पुरकाजी जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें