फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से तरक्की करता है समाज : जसवंती सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, खतौली। प्रदेश के राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि शिक्षा से समाज तरक्की करता है। सामाजिक बुराईयों का खात्मा कर युवाओं को देश के निर्माण में भूमिका निभानी चाहिए। भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किया है।
विज्ञापन

मां गंगा को पृथ्वी पर लाकर मानव कल्याण करने वाले महाराजा भगीरथ की जयंती का आयोजन मीरापुर रोड स्थित फार्म हाउस में किया गया। मुख्य अतिथि जसवंती सैनी ने सरकार की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं गिनाई।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के क्षेत्रीय महामंत्री रुपेंद्र सैनी व पूर्व विधायक नरेश सैनी, प्रधान रोशन लाल सैनी, मनव्वरपुर के प्रधान प्रमोद सैनी ने समाज के संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामलाल सैनी तथा मंच संचालन डॉ सुरेश सैनी व केपी सैनी ने किया। कार्यक्रम में लज्जाराम सैनी, संस्था के अध्यक्ष करतार सिंह सैनी, कार्यकारी अध्यक्ष राजू सैनी, हरीश सैनी, सुभाष, रीतू सैनी, हरिश, क्षितिज सैनी, राहुल, विकास सैनी, गोविंदा सैनी, गौरव, अक्षय सैनी, महेश सैनी, हिमानी, मनोज, रजनीश, अमित सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें