फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 75 लाख रुपये की स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मंसूरपुर पुलिस ने स्मैक के साथ पकड़े आरोपी फोटो संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने बरेली से लाकर शामली के कांधला में डिलीवरी देने जा रहे थाना शाहपरु क्षेत्र के कसेरवा गांव निवासी आरिफ व मुकीम को गिरफ्तार किया। दोनों से लगभग 75 लाख रुपये की स्मैक बरामद की।
विज्ञापन

पूछताछ में उनके बरेली व शामली जनपद निवासी पांच साथियों के नाम प्रकाश में आए हैं। इस गिरोह में कुछ नामचीन लोग भी शामिल हैं। यह गिरोह मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़ तक स्मैक सप्लाई करता है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में जानकारी दी कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ शासन के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है।
दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक बरेली से लाए हंै और शामली के कांधला में किसी को देनी थी। वह व्यक्ति कांधला में उसने खुद ही संपर्क करता। वह मोटा मुनाफा होने के लालच में यह काम करते हैं। एक ग्राम की कीमत चार हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

उन्होंने बरेली व शामली जनपद के पांच लोगों के नाम बताएं हैं। पुलिस की तीन टीम उनकी तलाश में गई है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरिफ के खिलाफ मादक पदार्थ की तस्करी, हत्या सहित पांच मुकदमे शाहपुर में मंसूरपुर थाने व मुकीम के खिलाफ शाहपुर व मंसूरपुर थाने में चार मुकदमे दर्ज है। आरिफ ने 2014 में पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय उसकी आयु 19 साल थी। पिता की हत्या में जेल में गया था। वहां उसकी नशे के तस्करों के साथ दोस्ती हो गई।
एसएसपी ने बताया कि स्मैक अफीम व कोकीन से बनती है। इसे ब्राउन शुगर के नाम से भी जानते है। इस दौरान एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ खतौली राम आशीष यादव, एसओ मंसूरपुर सुभाष अत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें